31 दिसंबर 2017 - 14:46
अमेरिका बिखर रहा हैः पूर्व अमेरिकी कांग्रेसी सदस्य

रामपाल ने अमेरिकी सत्ता की समाप्ति की बात ऐसे समय में कही है कि जब ताज़ा सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि 65 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है, जो किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की एक वर्षीय कार्य के हवाले से अब तक की सबसे निचले दर्जे की है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार वॉशिंगटन एग्ज़ाम्नर को इंटरव्यू देते हुए पूर्व रिपब्लिकन कांग्रेसी सदस्य रामपाल का कहना था कि सच तो यह है कि अमेरिकी समाज पतन की ओर जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की हालत इस समय वैसी ही है जैसी कि 1989 में पूर्व सोवियत यूनियन की थी, और मैं सिर्फ़ यह उम्मीद कर सकता हूं कि अमेरिका की टूट-फूट भी सोवियत यूनियन की तरह ना हो।
अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के लेब्रटेरियन ग्रुप के लीडर रामपाल का कहना था कि अमेरिका छोटे-छोटे देशों में बंट जाएगा, और उसकी आर्थिक पॉलिसी भी बदल जाएगी, और बाहरी दुनिया पर अमेरिकी सत्ता हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।